56 लाख की 390 पेटी अवैध शराब पकड़ी, चालक गिरफ्तार
मेरठ, सितम्बर 28 -- कंकरखेड़ा पुलिस ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर खड़ौली चौकी के पास चेकिंग के दौरान शराब तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी। कैंटर में फोम, फॉल-पुट्टी और घास के कट्टों के बीच छिपाकर रखी गई 390 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद हुई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कैंटर कब्जे में ले लिया। बरामद शराब की कीमत करीब 56 लाख रुपये बताई गई है। रविवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी विनायक भोसले, सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को रोहटा फ्लाईओवर के पास कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार ने खड़ौली बाईपास पर चेकिंग दौरान एक कैंटर पकड़ा। तलाशी के दौरान अवैध विदेशी 390 पेटी शराब बरामद की है। कैंटर चालक की पहचान जोगिंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी ग्राम चक मेघा विरान, थाना गुरुहरसहाय, जन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.