बागेश्वर, फरवरी 6 -- गरुड़। खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ में स्व. कमला नेहरू पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चयनित 56 मेधावी छात्राओं की माताओं को एक-एक हजार रुपये की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...