प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- सांगीपुर। सांगीपुर के पहाड़पुर स्थित वीएन आईटीआई कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। जीएमआर कंपनी की ओर से बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले 65 प्रशिक्षुओं में 56 का चयन कंपनी की ओर से किया गया। इस मौके पर कंपनी के एचआर प्रमुख अवनीश मिश्र, संस्थान के प्रबंधक भूपेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य आनंद गिरि ने चयनित प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...