झांसी, जुलाई 13 -- झांसी। उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के स्टाफ बेनिफिट फंड द्वारा सीनियर रेल संस्थान, झांसी में आयोजित समारोह में 56 लोकोमोटर दिव्यांग रेल कर्मचारियों को थ्री-व्हीलर स्कूटी वितरित की गई। यह कार्यक्रम मंडल में पहली बार हुआ। जिसका उद्देश्य दिव्यांग कर्मचारियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके दैनिक आवागमन को अधिक सुरक्षित, सरल एवं सम्मानजनक बनाना है। मंडल रेल प्रबंधक, झांसी अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि भारतीय रेल सदैव अपने कर्मचारियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग कर्मचारियों को थ्री-व्हीलर स्कूटी उपलब्ध कराना उनके आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता एवं कार्यक्षमता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें- रेलकर्मियों को हार्ड कॉपी में मिलेगा सुविधा पास उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ...