कटिहार, अप्रैल 25 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के कालीकापुर फिडर में बीते 56 घंटों से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति आखिरकार शुक्रवार की संध्या 6 बजकर 30 मिनट पर बहाल कर दी गई। लंबे समय तक बिजली बाधित रहने के कारण क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।जानकारी के अनुसार, फीडर का मुख्य केबल जल जाने के कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। समस्या गंभीर होने के कारण विभागीय स्तर पर लगातार मरम्मत कार्य जारी रखा गया। बिजली विभाग के पदाधिकारियों की सक्रिय पहल और निगरानी में तकनीकी टीम ने खराब केबल को ठीक करने में दिन-रात मेहनत की।इस यह भी पढ़ें- अलीगंज में रात भर बत्ती गुल रहने पर हंगामा, पुलिस ने फटकारी लाठी कार्य में पूर्णियां के अधीक्षण अभियंता बासुकी शंकर, कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार तथा एसडी...