नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- लंबी बैटरी लाइफ, फंकी लुक और एडवांस फीचर वाले ईयरबड्स खरीदने का प्लान है, तो रियलमी के नए ऑडियो डिवाइस आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। दरअसल, रियलमी ने आज भारत में Realme Buds T500 Pro को लॉन्च कर दिया है। दावा है कि यह फुल चार्ज में 56 घंटे तक का प्लेटाइम दे सकते हैं और इसमें रियल टाइम ट्रांसलेशन जैसे धांसू फीचर्स भी हैं। दमदार साउंड के लिए, इनमें 12.4mm के ड्राइवर लगे हैं, और ये LHDC 5.0 कोडेक और Hi-Res ऑडियो वायरलेस को सपोर्ट करते हैं। कंपनी का कहना है कि ये ईयरबड्स AI-बेस्ड एडाप्टिव ट्यूनिंग के साथ 50dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन भी देते हैं। इनमें मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी और लो-लेटेंसी वाला गेमिंग मोड भी है। चलिए एक नजर डालते हैं इनकी कीमत और खासियत पर...कीमत और फर्स्ट सेल ऑफर भारत में Realme Buds T500 Pro की क...