कौशाम्बी, जून 8 -- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उलक्ष्य में आयोजित समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार सोमवार को जिले की 56 ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान एवं प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान का व्यापक रूप से संचालन किया गया। इस दौरान स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया। अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, विद्यालयों, पंचायत भवनों एवं अन्य सामुदायिक परिसरों की साफ-सफाई कराई गई। इसके बाद ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने एवं एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान कुल सात कुंतल प्लास्टिक कचरे का संग्रहण किया गया। यह भी पढ़ें- विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया जागरुक जिला पंचायतराज अध...