औरैया, अप्रैल 6 -- औरैया,संवाददाता। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं खरीद को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में सोमवार को कार्यशाला व समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने की, जिसमें क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधक और समस्त क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि जनपद में गेहूं खरीद के लिए कुल 56 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 14, पीसीएफ के 31, पीसीयू के 7 और भारतीय खाद्य निगम के 4 केंद्र शामिल हैं। जनपद के लिए 25,500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए बिना विलंब गेहूं खर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.