नई दिल्ली, अगस्त 9 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजनीति के अलावा फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। वह 56 साल की उम्र में भी यंग दिखते हैं और टीशर्ट-पैंट में हमेशा कूल लुक फ्लॉन्ट करते हैं। हर कोई राहुल गांधी की फिटनेस टिप्स को जानना चाहता है और अब उन्होंने इसके बारे में खुद ही बताया है। राहुल गांधी ने आस्क मी एनीथिंग सेशन में एक छात्र का जवाब देते हुए बताया कि वह फिट कैसे रहते हैं? उन्होंने कहा कि सिर्फ एक्सरसाइज करने भर से कोई फिट नहीं होता, उसके लिए कुछ चीजों को छोड़ना भी पड़ता है। राहुल गांधी ने भी फिटनेस के लिए 1 आदत छोड़ी हुई है, चलिए आपको उनके फिटनेस टिप्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।एक्सरसाइज के अलावा भी हैं एक्टिविटीज राहुल गांधी का कहना है कि वह किसी तय समय पर जिम नहीं जाते हैं। जब भी समय मिलता है, वह जिम चले जाते हैं। इसके स...