नई दिल्ली, अगस्त 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बच्चों के लिए लगातार गंभीर होता जा रहा है। एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि दुनिया भर में नौ वर्ष तक की उम्र के 56 करोड़ बच्चों को अब हर साल में औसतन एक महीने अतिरिक्त नमी वाली असहनीय गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

जलवायु परिवर्तन का प्रभाव ब्रुसेल्स की व्रिजे यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह जानने की कोशिश की कि जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ती गर्मी का अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों पर कितना असर पड़ रहा है। उन्होंने पाया कि नौ साल तक के 43 फीसदी बच्चे इससे प्रभावित हो रहे हैं, वहीं 60-69 साल की आयु वर्ग के 30 फीसदी यानी 19 करोड़ लोगों को इसके प्रभावों का सामना करना पड़ता है। यानी बच्चों पर इसका प्रभाव ज्यादा देखा गया। इन आयु वर्ग के लोगों को साल में कम से कम पांच मही...