56 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, विधायक का स्वागत
सहारनपुर, जुलाई 3 -- चिलकाना, संवाददाता। ग्राम पंचकुआ और टोडरपुर भूकड़ी में गुरुवार को नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने करीब 56 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। समारोह में विधायक ने प्रदेश में बिना भेदभाव विकास कार्य होने का दावा किया। पंचकुआ में 15.59 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पठेड़-ननौली, लतीफपुर-भूड़-नौसेरा-गंदेवड़ मार्ग तथा टोडरपुर भूकड़ी में 40 करोड़ रुपये के सिंचाई विभाग के कार्यों का लोकार्पण किया गया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने बताया कि सोंधे बांस-ग्याजुद्दीनपुर से हरियाणा को जोड़ने वाला पुल अगले माह तक तैयार होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिशासी अभियंता आर.के. सिंह, सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.