नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Adani Enterprises Q2 Results: अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे 28 अक्टूबर को जारी किए। कंपनी का मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 55 फीसदी गिरकर 1,492 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 75 फीसदी बढ़कर 37,216 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यानी कंपनी की कमाई में बढ़ोतरी हुई, लेकिन उसका नेट प्रॉफिट काफी कम हो गया। वहीं, शेयर बाजार में भी कंपनी के शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर के हाल 28 अक्टूबर को दोपहर 1:49 बजे अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर करीब 2,491.10 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इस दौरान शेयर में कोई खास बदलाव देखने को नहीं ...