558 किलो अफीम गाजीपुर कारखाने में जमा
वाराणसी, सितम्बर 25 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ऑपरेशन दहन के तहत कमिश्नरेट की जैतपुरा पुलिस ने सूबे में अब तक का सबसे बड़ा निस्तारण किया। साल 2012 में दो तस्करों के पास से बरामद 558 किलो अफीम को गुरुवार को गाजीपुर स्थित कारखाने में जमा कराया गया। जैतपुरा थाने में वर्ष 2012 में दर्ज मुकदमे में जब्त 558 किलो अफीम मालखाने में जमा था। इसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ 80 लाख रुपये है। ऑपरेशन दहन के तहत एनडीपीएस कोर्ट के अलावा स्थानीय न्यायालय के निर्देश पर पूरी प्रक्रिया के बाद गुरुवार को मालखाने का ताला खोला गया। जैतपुरा पुलिस की टीम जब्त अफीम लेकर गाजीपुर स्थित केंद्रीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना पहुंची, जहां निस्तारण कराया गया। बता दें कि इस मुकदमे में दो आरोपियों को कोर्ट से 15-15 साल की सजा भी हो चुकी है。
ताला खुलने से लेकर जमा करने तक की वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.