उन्नाव, अप्रैल 11 -- उन्नाव। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक रबी सीजन में फसल उगाने वाले ऋणी एवं गैर ऋणी कुल 55757 कृषकों का योजना के तहत रबी सत्र का बीमा किया गया है। जिसमें माह अप्रैल में हुई असामयिक वर्षा, ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के हेल्प लाइन/टोल नंबर 14447 पर अभी तक1380 गाटों में माह अप्रैल में बारिश और ओलावृष्टि से हुई नुकसान की सूचना दर्ज कराई है। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व सुशील कुमार गोंड ने बताया कि 72 घंटे में फसल नुकसान की सूचना कराए ताकि क्षतिपूर्ति सीधे किसानों के खातों में भेजी जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...