बरेली, अप्रैल 30 -- जिले के 554 परिषदीय विद्यालयों में एक भी बच्चों के प्रवेश न होने पर बीएसए डॉ. विनीता ने ऐसे सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए थे। इस संबंध में जिले के तमाम स्कूलों के शिक्षकों की समस्या को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी बीएसए से मिले और एक सप्ताह का समय मांगते हुए वेतन जारी करने का निवेदन किया। जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार, मांडलिक मंत्री केसी पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए को ज्ञापन देते हुए वेतन जारी करने की मांग की। बीएसए ने वेतन जारी करते हुए एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि सभी स्कूल जो शू्न्य नामांकन वाले हैं वह बच्चों के प्रवेश एक सप्ताह के अंदर अवश्य कर लें। यह भी पढ़ें- 492 परिषदीय विद्यालयों को कक्षा एक, छह में एक भी नामांकन न होने पर नोटिस ...