मधुबनी, मार्च 18 -- मधुबनी बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की मध्यमा परीक्षा 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा आयोजित हुई। सभी केंद्रों पर प्रशासन की सख्ती और निगरानी के बीच परीक्षार्थियों ने निर्धारित समय पर परीक्षा दी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक चली। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के विभिन्न केंद्रों पर कुल 4958 परीक्षार्थियों में से 4404 उपस्थित रहे, जबकि 554 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। किसी भी केंद्र से निष्कासन या कदाचार की सूचना नहीं मिली। वाटसन प्लस टू केंद्र पर 549 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि बेनीपट्टी के लीलाधर प्लस टू विद्यालय में 366 परीक्षार्थी उपस्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.