सीतामढ़ी, जनवरी 20 -- सीतामढ़ी। समृद्धि यात्रा के दौरान सोमवार को सीएम नीतीश कुमार बेलसंड पहुंचे। जहां उन्होंने जिले को कुल 554.12 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 208.12 करोड़ की लागत से 26 योजनाओं का उद्घाटन और 346 करोड़ की लागत से 41 योजनाओं का शिलान्यास रिमोट के माध्यम से किया। मुख्यमंत्री ने बेलसंड-मीनापुर पथ में बागमती नदी पर चंदौली घाट स्थित नवनिर्मित उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का उद्घाटन किया। वे पटना से हेलीकॉप्टर से बेलसंड-मीनापुर पथ स्थित पुल के पास बने हेलीपैड पर पहुंचे। वहां से उन्होंने चंदौली घाट पर 70.89 करोड़ की लागत से बने उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। इसके बाद चंदौली स्थित हितनारायण प्लसटू उच्च विद्यालय में नक्षत्र वाटिका, ऐपीजे अब्दूल कलाम पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.