संभल, जून 10 -- उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा बुधवार को जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, पहचान पत्रों का सत्यापन तथा स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। डीएम-एसपी ने भी केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा के इंतजाम परखे। जिले में पंजीकृत 27936 में से 22463 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 5523 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन सोमवार को जिले के सभी केंद्रों पर पंजीकृत 9312 में से 7419 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1893 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरे दिन मंगलवार को भी दोनों पालियों में पंजीकृ...