समस्तीपुर, जून 18 -- सिंघिया। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय सहयोग सह जन-कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में प्राप्त 552 आवेदनों में 405 से अधिक का निष्पादन किया गया। सबसे अधिक आवेदन सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए आए थे। इसके लिए कुल 299 आवेदन प्राप्त हुआ। इस सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में वृद्ध व लाचार लोग पहुंचे थे। वहीं अंतिम दिन गुरुवार को शिविर में अवर निर्वाचन पदाधिकारी रोसड़ा राजेश कुमार साहू ने विभिन्न विभागों के काउंटर का निरीक्षण किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) जितेंद्र कुमार पांडे, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार झा आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय सहयोग शिविर संपन्न, 515 आवेदनों में अधिकांश का निपटारा य...