गोरखपुर, जून 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन से 552 बोतल अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 35,545 नेपाली मुद्रा और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के धमेड़ी निवासी विनय कुमार, नेपाल के पोखरा निवासी मोहन प्रसाद गुरूंग, नारायण सिंह गुरूंग के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि चार पहिया वाहन के जरिए अवैध शराब की खेप लेकर जा रहे थे। सूचना मिलने पर की गई घेराबंदी में उन्हें पकड़ लिया गया। यह भी पढ़ें- भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, 3 धराए बरामद शराब, वाहन, नेपाली मुद्रा और मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गय...