551 महिलाओं की भव्य कलश शोभायात्रा से गूंजा कोल काली अमझर पहाड़ी, समारोहपूर्वक हुआ उद्घाटन
मुंगेर, जून 5 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कोल काली अमझर स्थित मां चरण शक्ति पीठ से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित शोभायात्रा में 551 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे मार्ग में जयकारों, भजन-कीर्तन और धार्मिक माहौल से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा का शुभारंभ मां चरण शक्ति पीठ परिसर से हुआ। यात्रा लक्ष्मणपुर, जगदीशपुर, नया टोला, केशोपुर, जहांगीरा शिव मंदिर, डोका मुशहरी, रामचंद्रपुर एवं माताडीह सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत किया गया तथा शरबत एवं पेयजल की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा को आकर्षक बनाने के लिए डीजे, वॉटर फॉग वाहन, वॉटर टैंकर, शरबत वाहन,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.