सोनभद्र, मार्च 23 -- सोनभद्र। शहीद ए आजम भगत सिंह, जन चेतना संस्थान ने शहीदों के नमन कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 551 दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पहले इन शहीदों के स्मृति में बलिदान पुनर्स्मरमण पद यात्रा गुरुद्वारा राबर्ट्सगंज से बढ़ौली चौराहा तक निकाली गई। पद यात्रा में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु बने बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। सभी नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा करके आजादी के दीवानों का अभिवादन किया गया। इस मौके पर अजीत सिंह भंडारी, देवेंद्र सिंह, कृतपाल सिंह, मंजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगकीरत सिंह, बलकार सिंह, राजेश द्विवेदी, संदीप सिंह, विजय जैन, राजाराम दुबे, देवानंद पाठक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.