कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर। आईपीएल के दौरान सट्टा खेलने और खिलाने वाले एक वृद्ध को कर्नलगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया। कर्नलगंज थाना प्रभारी मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को बकरमंडी ऊंची सड़क स्थित गुमटी से राकेश गुप्ता निवासी आवास-विकास कल्याणपुर को गिरफ्तार किया। आरोपित के 5500 रुपये व एक एंड्राइड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। मोबाइल में 10 ऑनलाइन सट्टे के पर्चियां पकड़ी गईं। आरोपित सट्टा खेलता और खिलाता था। आरोपित के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.