कन्नौज, अक्टूबर 3 -- कन्नौज। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जिले में 3,216 सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, लेकिन करीब 550 लाभार्थियों के प्रकरण बैंक स्तर पर लंबित हैं। मार्जिन मनी जमा न होने और मानकों के विपरीत कोटेशन के चलते कई फाइलें अटकी हैं। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं।

योजना की समीक्षा कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में पीएम सूर्य घर, लखपति दीदी और जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में बताया गया कि जिले में योजना के तहत 5,605 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 5,535 में वेंडर चयन पूरा हो चुका है और 3,216 संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। 3,134 प्रकरण निरीक्षण स्तर पर स्वीकृत हुए हैं, जबकि 2,958 में सब्सिडी रिडीम और 2,804 लाभार्थियों को धनराशि वितरित हो...