आगरा, अप्रैल 10 -- भीमनगरी आयोजन को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। आयोजन के दौरान शहर में बेहतर मार्ग और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम द्वारा 55,87,610 रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। इस बजट के तहत 350 से अधिक लाइटें और पोल लगाए जाएंगे, जिससे पूरे आयोजन क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी और सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके। योजना के अंतर्गत 22 मिनी मास्ट, 95 लाइट और 95 पोल लाइट लगाए जाने का कार्य प्रस्तावित है। नगर निगम ने आयोजन से पूर्व सभी कार्यों को पूर्ण कराने के उद्देश्य से लाइट और पोल स्थापित करने का कार्य शुरू भी कर दिया है, जिससे समय सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा सकें।मुख्य अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) अजय कुमार राम ने बताया कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से और निर्धारित समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.