मेरठ, मई 4 -- मवाना नगर और आसपास क्षेत्र में रविवार रात करीब 11 बजे आंधी-बारिश के चलते हस्तिनापुर फीडर की हाईर्टेंशन लाइन पर पेड़ों की मोटी डालियां टूटकर गिर गई, जिसके चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस फीडर से नगर की आधी आबादी, नगर पालिका के चार ट्यूबवेल और तीन समरसेबल व वीआईपी इलाका जुड़ा हुआ है। बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण सोमवार सुबह को आधी आबादी की पेयजल आपूर्ति बाधित रही। सुबह करीब दस बजे हस्तिनापुर फीडर से बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। मवाना क्षेत्र में आई तेज आंधी ने विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। हस्तिनापुर फीडर और वीआईपी इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे मवाना नगर का आधा हिस्सा करीब 11 घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा। बिजली कर्मियों ने बताया कि हस्तिनापुर फीडर की पूरी लाइन के आसपास बड़े पेड़ खड़े हुए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.