गाजीपुर, जून 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में 55 हजार किसान ऐसे हैं, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री अभी तक नहीं बन पाई है। ऐसे में इन किसानों को सम्मान निधि नहीं मिल पाएगी। इन किसानों के अंश निर्धारण न होने और खतौनी में किसानों के नाम आदि में अंतर के कारण फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। फार्मर रजिस्ट्री अभियान की रिपोर्ट कृषि विभाग ने जिला प्रशासन को भेज दी है। अब अगली किस्त फार्मर रजिस्ट्री सहित अन्य दस्तावेज में खामियां मिलने पर सम्मान निधि नहीं मिलेगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत गाजीपुर में करीब पांच लाख 10 हजार किसान पंजीकृत हैं। इनमें से 55 हजार किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 4,17,832 किसानों के खातें में दो दो हजार रुपये के हिसाब से भेजी गई है। अब विभाग...