मऊ, सितम्बर 17 -- मऊ, संवाददाता। मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 छह दिवसीय विशेष अभियान के अन्तर्गत बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा जनपद के स्कूलों का भौतिक निरीक्षण तथा अवशेष अनफिट वाहनों की जांच की गई। इसमें 55 स्कूली वाहनों को चेक किया गया। स्कूल प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विद्यालय जिसमें स्कूल के स्वामित्व अथवा अनुबन्ध में वाहन संचालित हो रहे हैं उन विद्यालयों में अनिवार्य रूप से एक परिचर (अटेंडेंट) रखा जाय। यदि उन वाहनों में बालिकाएं भी यात्रा कर रही हों तो परिचर महिला ही रखा जाय। साथ ही विद्यालय प्रबंधकों को यह भी निर्देश दिया गया कि अपने-अपने विद्यालय में नियुक्त परिचर की सूची प्राप्त करा दिया जाय, जिससे उपरोक्त निर्देश का अनुपालन हो सके। यह भी पढ़ें- अभियान के तहत चार स्कूली वाहनों का चालान, एक सीज चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग ...