जौनपुर, जून 21 -- खुटहन (जौनपुर)। विकास खंड खुटहन क्षेत्र के बड़नपुर गांव में अनुसूचित जनजाति मुसहर समुदाय के परिवारों को वर्ष 1972 में कृषि एवं आवासीय उपयोग के लिए पट्टे की जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन 55 वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें भूमि पर वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका है। इससे पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार आवंटित भूमि का नाम खतौनी में दर्ज है, लेकिन दबंगों के कब्जे के चलते लाभार्थी अपनी जमीन का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। स्थिति यह है कि मुसहर बिरादरी की मनीता पत्नी अजय और पूनम पत्नी तुलसी के नाम मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हो चुका है, लेकिन जमीन पर कब्जा न होने के कारण वे आज तक अपना घर नहीं बनवा सकी हैं। दोनों परिवार आज भी अस्थायी और असुरक्षित आवासों में रहने को मजबू...