प्रयागराज, जून 14 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल परिसर में मरीजों के बेहतर इलाज के लिए नर्सिंग स्टाफ तैयार करने के लिए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किया गया था। आवासीय कॉलेज में प्रथम तल पर कक्षाएं संचालित होती हैं और दूसरी मंजिल पर छात्रावास संचालित हो रहा है। लेकिन कॉलेज परिसर में कोई सभागार न होने के कारण कार्यक्रम के आयोजन में समस्याएं आती हैं। प्राचार्य डॉ. जय कुमारी जायसवाल ने बताया कि कॉलेज में सभागार के लिए शासन को कई बार पत्र लिखा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कॉलेज में लाइट सेरेमनी, संगोष्ठी व अन्य कार्यक्रम जब आयोजित होते हैं तो टेंट लगाकर आयोजन होता है। यह भी पढ़ें- रेलवे अस्पताल में तीमारदारों को मिलेगा रैन बसेरा यदि मौसम खराब रहता है तो कार्यक्रम स्थगित करना पड़ता हैं। तीन वर्षीय जीएनएम पाठ्यक्रम में लगभग 280 छात्र-छात्राएं अध्ययन...