55 वर्षीय वृद्ध का मिला शव
बांदा, मई 21 -- बांदा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सिविल लाइन विकास भवन के आगे पुलिस लाइन की तरफ सडक के किनारे एक अज्ञात वृद्ध पुरूष का शव मिला है। जिसकी उम्र करीब 50-55 वर्ष है । उसका रंग सांवला, नाक, कान, कद सामान्य । साथ ही ग्रे कलर की शर्ट, नीला पैन्ट पहने हुए है। लू से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- बिधनू में वृद्धा का मिला शव यह भी पढ़ें- अधेड़ का मिला शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.