55 वर्षीय कांटेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हाजीपुर, अप्रैल 8 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकौसन बाजार में मंगलवार को एक 55 वर्षीय कांट्रैक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विनोद राय (55) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हेतलपुर रून्नी गांव के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनोद राय पिछले 5 साल से चकोसन बाजार स्थित राम दयाल राय के मार्केट में किराए के कमरे में रहते थे और बिल्डिंग ठेकेदारी का काम करते थे। घटना तब प्रकाश में आई जब देर शाम तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले। इस पर दूसरे किरायेदार ने मकान मालिक राम दयाल राय को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मकान मालिक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस को खबर दी। सूचना पर 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। अंदर से बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.