55 वर्षीय अधेड़ ने किया दो साल की बच्ची से दुष्कर्म, गिरफ्तार
श्रावस्ती, जुलाई 15 -- श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र में दो वर्ष की बच्ची के साथ अधेड़ ने किया अमानबीय दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिलौला क्षेत्र में रविवार देर शाम को दो वर्ष की बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी। वही 55 वर्षीय पड़ोसी अपने दरवाजे पर चारपाई पर बैठा था जिसने खेल रही बच्ची को बुलाया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके साथ अमानवीय दुष्कर्म किया। घर से बाहर निकले परिजनों ने देखा तो दंग रह गये पीड़ित पिता ने स्थानीय थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर संगीन पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भिनगा भेजा गया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.