गया, जून 23 -- रौशनगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए 55 लीटर महुआ शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान शराब ढोने में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर कजराटांड निवासी सुजीत कुमार और परसाचुआं निवासी धर्मेंद्र भुइयां को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से कुल 55 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- 55 लीटर महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...