कन्नौज, दिसम्बर 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जिला आबकारी अधिकारी कन्नौज के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में छिबरामऊ क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। आबकारी निरीक्षक हरिश्चंद्र के नेतृत्व में टीम में प्रधान आबकारी सिपाही राहुल शर्मा, आबकारी सिपाही संदीप कुमार, शमीम हुसैन, हेमंत चौधरी तथा महिला आबकारी सिपाही बिंदु चौहान की टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर, सराय प्रयाग, इन्दुइआगंज तथा गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खाडे़देवर में संदिग्ध स्थानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर लगभग 400 किलोग्राम अवैध लहन को नष्ट कर दिया गया, जो कच्ची शराब बनाने में उपयोग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.