गिरडीह, मार्च 14 -- 55 लाख से बननेवाले स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास डुमरी, प्रतिनिधि। 15वें वित्त आयोग की स्वास्थ्य प्रक्षेत्र योजना के तहत रांगामाटी पंचायत में 55 लाख रुपये की लागत से बननेवाले स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास शनिवार को जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी और प्रखंड प्रमुख उषा देवी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया।मौके पर जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी ने कहा कि रांगामाटी पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा कई वर्षों से की जा रही थी, जिसे उन्होंने अपने चुनावी संकल्प पत्र में शामिल किया था। उन्होंने कहा कि अब यह मांग पूरी होने जा रही है और उपकेंद्र बनने से पंचायत के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।उन्होंने संवेदक को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.