55 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री, पिता पुत्र पर धोखाधड़ी का आरोप
हरिद्वार, मई 27 -- थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर 55 लाख रुपये लेने के बावजूद रजिस्ट्री न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम अम्बुवाला निवासी पुखराज ने शिकायत देकर बताया कि उन्होंने ग्राम बिशनपुर निवासी चंद्रपाल और उसके दोनों पुत्रों रवीश व अंकित से 0.522 हेक्टेयर जमीन पहले लीज पर ली थी। बाद में आरोपितों ने जमीन बेचने की इच्छा जताई, जिस पर दोनों पक्षों के बीच जमीन खरीदने के लिए रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किया गया। पीड़ित का आरोप है कि एग्रीमेंट के अनुसार तय समय के भीतर जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम होनी थी, लेकिन समय पर रजिस्ट्री नहीं कराई। कई बार कहने के बावजूद वह अलग-अलग बहाने बनाकर टालते रहे। आरोप है कि विश्वास में लेकर उनसे कुल 55 लाख रुपये भी ले लिए गए, लेकिन आज तक जमीन की रजिस्ट्री नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.