वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। एसटीएफ लखनऊ और कैंट पुलिस ने रविवार को फुलवरिया के इमिलिया घाट से कार सवार गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। कार से 107.140 किग्रा गांजा बरामद किया गया। कैंट पुलिस ने तस्कर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए कार और गांजा जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मऊ के मुस्तफाबाद (हलधरपुर) निवासी अजय गिरि है। पूछताछ में बताया कि वह ओडिशा से मादक पदार्थ की खेप लेकर मऊ एवं उसके आस-पास के जनपदों में तस्करी करता है। महीने में तीन बाद ओडिशा का चक्कर लगाता है, जिसमें उसे काफी मुनाफा होता है। वहां से जो माल खरीदता है, पूर्वांचल के जनपदों में थोक एवं फुटकर में क्रमश: छह से आठ गुना दाम पर बेचता है। यह भी पढ़ें- 55 लाख के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार गिरफ्तारी करने वाली टीम में कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र, एसटीएफ लखनऊ के उप...