55 लाख के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। एसटीएफ वाराणसी ने रविवार को फुलवरिया से अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्कर मऊ के मुस्तफाबाद (थाना हलधरपुर) निवासी अजय गिरि को गिरफ्तार किया। उसके पास से मिली कार से 55 लाख का 1 कुंतल से अधिक गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित तिवारी, आरक्षीगण आलोक पाण्डेय, स्वरूप पाण्डेय, जितेंद्र वर्मा, पवन गौतम, रवीन्द्र सिंह, कान्स अदित्य पाल व वाहन चालक अफजाल थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ओडिशा से मादक पदार्थ की खेप लेकर उत्तर प्रदेश के मऊ व उसके आस-पास के जनपदों अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करता है। वह महीने में तीन बाद चक्कर लगाता है, जिसमें उसे काफी मुनाफा होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.