मिर्जापुर, अप्रैल 24 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने लोहंदी कला के पास से गुरुवार को 55 लाख की हेरोइन के साथ चार तस्करों को धर दबोचा। सभी शहर के रहने वाले हैं। बाराबंकी से हेरोइन लाकर फुटकर में बेचते हैं। गिरोह का मुख्य सरगना अभी फरार है। पुलिस सरगना की तलाश कर रही है। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम गुरुवार की रात गश्त पर निकली थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बाइक से जा रहे हैं, जिनके पास काफी मात्रा में हेरोइन है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोहंदी कला के पास घेराबंदी कर बाइक सवारों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से 140 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपये है। पुलिस ने तस्कर देहात कोतवाली के लोहंदी कला निवासी पप्पू तिवारी, राजन उपाध्याय, भुजवा चौकी निवासी संतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.