प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 16 -- रानीगंज कैथौला, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के बड़ा राजा का पुरवा (बरीबोझ) में 55 लाख की लागत से बनने वाली 800 मीटर सड़क का राज्यसभा सदस्य और विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने शिलान्यास किया। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहाकि रामपुर खास में विकास की परियोजनाओं का संचालन तेजी से होता रहेगा। बिजली, पानी, सड़क, पेयजल, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर संभव प्रयास कर प्रदेश व केन्द्र सरकार की योजनाओं का क्रियान्नवयन कराया जाएगा। सांसद प्रमोद ने सड़क की स्वीकृति मिलने पर विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रयास की सराहना की। संचालन हरि बहादुर सिंह ने किया। संयोजन पप्पू तिवारी व प्रधान भूपेन्द्र यादव राजू ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ददन, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, अनीश देहाती, रामचन्द्र तिवारी, दीपेन्द्...