हापुड़, मई 26 -- आयुष विभाग के तत्वावधान में आयुष आपके द्वार जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ.शैलेन्द्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देशन में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.रूचि वशिष्ठ राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय अठसैनी हापुड़ के द्वारा गांव दौतई में मुनफत के आवास पर होम्योपैथिक चिकित्सा एवं योग शिविर लगाया गया। इसमें 55 रोगियों को होम्योपैथिक चिकित्सा उपचार दिया। योग प्रशिक्षक मनीष शर्मा द्वारा योगाभ्यास कराया गया। डॉ.रूचि वशिष्ठ ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दिए गए। इस दौरान प्रवीन कुमार पटेल, प्रशांत यादव, योग सहायक जयवीर सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...