नई दिल्ली, जुलाई 17 -- शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए मेजबानों के सामने 234 रनों का मामूली टारगेट रखा था। मॉर्डन डे क्रिकेट के हिसाब से यह स्कोर काफी छोड़ा है। कार्डिफ की पिच पर भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। हालांकि विराट कोहली और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इंग्लैंड के लिए इस रनचेज के हीरो जो रूट रहे, जिन्होंने 99 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत ने एक समय पर इंग्लैंड के 5 विकेट 125 रन पर गिरा दिए थे, मगर फिर भी टीम इंडिया जीत नहीं दर्ज कर पाई। आईए एक नजर भारत की हार के 5 बड़े कारणों पर डालते हैं- यह भी पढ़ें- इंग्लैंड जीता, मगर टूटा जो रूट का दिल; 1 रन से शतक से चूकेरोहित शर्मा ने किया निराश- टॉस हारकर पह...