उन्नाव, मार्च 29 -- उन्नाव। गुरुवार को अष्टमी के अवकाश के अलावा रामनवमी के अवकाश पर भी शुक्रवार को निबंधन कार्यालय खुला रहा। रविवार को भी कार्यालय में 55 रजिस्ट्री हुइं। जिससे 3634930 रुपए का राजस्व आया। बताया कि मार्च के शेष बचे सभी कार्य दिवस व अवकाश में सभी उपनिबंधक कार्यालयों में रजिस्ट्री का कार्य शाम छह बजे तक होगा। महानिरीक्षक निबंधन अमित गुप्ता द्वारा जारी किए गए पत्र में निबंधन कार्यालय खोलकर रजिस्ट्री सहित अन्य विभागीय कार्य पूरे करने के निर्देश जारी किए गए थे। जिसके क्रम में सहायक निरीक्षक निबंधन कंचन मिश्रा ने बताया कि 31 मार्च तक कार्यालय फिलहाल प्रत्येक अवकाश खोला जा रहा है। विभागीय वेबसाइट के पब्लिक पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आनलाइन आवेदन को स्लाट बुक करने का समय भी एक घंटे बढ़ा दिया गया है। अब स्लाट बुक पांच बजे तक हो सकेगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.