55 मुकदमों में 89 अभियुक्तों को हुई सजा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 6 -- ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत हो रही खीरी पुलिस और अभियोजन की मेहनत रंग लाने लगी है। कड़ी पैरवी की वजह से हर रोज किसी न किसी मुकदमे में अपराधियों को सजा हो रही है। अगर पिछले दो महीने के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो कुछ 55 मुकदमों का रिजल्ट सामने आया है। कोर्ट ने 89 अपराधियों को सजा सुनाई है। इसमें न सिर्फ उन्हें कठोर कारावास मिला है। बल्कि अर्थदंड की सजा भी भुगतनी पड़ेगी। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि शासन की मंशा पर पुलिस ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान चला रही है। इसके तहत एक मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। जिसमें तैनात पुलिसकर्मी अभियोजन विभाग से मिलकर कोर्ट में लंबित मुकदमों की कड़ी पैरवी करते हैं। जिससे ज्यादा से ज्यादा मुकदमों में अपराधियों को सजा हो सके। इसी अभियान के तहत जून और जुलाई माह के आंकड़े सामने आए हैं। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.