मेरठ, मार्च 13 -- नगर निगम ने लंबे समय से बकाया न चुकाने वाले संपत्ति स्वामियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के कड़े रुख के बाद नगर निगम ने शहर के तीनों जोन से 55 बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कुर्की वारंट जारी कर दिया है। कुर्की वारंट में 15 मार्च तक भुगतान न करने पर संपत्ति कुर्क करने की बात कही गई है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम की ओर से शहर के 55 बड़े प्रतिष्ठानों को नगर निगम अधिनियम, 1959 की धारा-507 के तहत कुर्की वारंट जारी किया है। वारंट में संबंधित प्रतिष्ठानों पर करोड़ों रुपये का बकाया बताया है। इससे पूर्व 27 फरवरी को ही अंतिम नोटिस जारी कर भुगतान के लिए कहा था। अधिकारियों के मुताबिक ​तीनों जोन ने उन संपत्तियों की सूची तैयार की है, जिन पर लाखों का टैक्स बकाया है। ​कई बार नोटिस दिए...