काबुल, फरवरी 27 -- अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा विवाद अब एक भयंकर युद्ध का रूप ले चुका है। हालिया मिली जानकारी के अनुसार, तालिबान नियंत्रित अफगान सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा जवाबी सैन्य अभियान शुरू किया है, जिसमें पाकिस्तान को जान-माल का भारी नुकसान होने का दावा किया जा रहा है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, इस सैन्य अभियान में अब तक 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया गया है और उनकी 19 सैन्य चौकियों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है। यह भीषण हमला पाकिस्तान द्वारा अफगान सीमा के भीतर की गई हालिया एयर स्ट्राइक के जवाब में किया गया है। अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तानी हवाई हमलों में निर्दोष नागरिक मारे गए थे, जिसके बाद अफगान रक्षा मंत्रालय ने 'जैसे को तैसा' की रणनीति अपनाते हुए भारी गोलाबारी और जमीनी हमला शुरू किया। दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.