55 चालान और दो दुर्घटनाओं के बाद भी बेखौफ दौड़ रहा था डंपर, सोनिया विहार हादसे में गईं 4 जान
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- दिल्ली में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले एक डंपर पर 55 चालान और एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी उसे सड़कों पर बेखौफ दौड़ने से नहीं रोक सका। यही डंपर पहले भी दो जानलेवा सड़क हादसों को अंजाम दे चुका था। इसके बावजूद न वाहन जब्त हुआ और ना ही उसके सड़क पर चलने पर रोक लगाई गई। गुरुवार तड़के सोनिया विहार में इसी डंपर की टक्कर से हुए ऑटोरिक्शा हादसे में गर्भस्थ शिशु को खोने वाली गर्भवती राखी ने भी शुक्रवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में मरने वालों की संख्या गर्भस्थ शिशु समेत चार हो गई है। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाला प्रमोद कड़कड़डूमा कोर्ट में वकील सुनील चौधरी के चैंबर में ऑफिस बॉय का काम करता था। एडवोकेट सुनील चौधरी ने बताया कि प्रमोद का जानकार अक्षय शर्मा ऑटो चलाता था और वह उसके साथ ही गया था। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.