नई दिल्ली, मार्च 10 -- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर पुलिस वाले भी दंग रह गए। यहां एक नाबालिग बेटा अपने 55 साल के पिता की 'शादी की लत' से परेशान होकर पुलिस की शरण में पहुंचा है। बेटे का आरोप है कि उसके पिता अब सातवीं बार दूल्हा बनने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने घर की जमीन तक गिरवी रख दी है। थाने पहुंचे बेटे की मां ने सातवीं शादी करने जा रहे व्यक्ति से तीसरी शादी की थी।थाने पहुंचा बेटा, सुनाई आपबीती मामला अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाला शनि 12वीं का छात्र है, सोमवार को बिलखते हुए थाने पहुंचा। उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसके पिता अमरजीत मौर्य अब तक छह शादियां कर चुके हैं। अब वे सातवीं बार शादी करने की फिराक में हैं। बेटे ने गुहार लगाई कि उसके पिता को रोका जाए, वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.