दरभंगा, मई 22 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र में वरीय कृषि वैज्ञानिक सह केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर की अध्यक्षता में आयोजित तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हुआ। इसमें महिला किसान सशक्तीकरण के तहत समेकित कृषि संघ परियोजना के अंतर्गत कार्य कर रही सिंहवाड़ा प्रखंड की मनकौली पंचायत के 'शक्ति संकुल स्तरीय संघ' की 55 जीविका किसान दीदियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण की विधियाँ प्रशिक्षण के तहत केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार विश्वकर्मा एवं अन्य वैज्ञानिकों की ओर से उन्हें प्राकृतिक खेती, समेकित कृषि प्रणाली, एडवांस पॉलीहाउस एवं ग्रीन हाउस तकनीक, मल्चिंग, फ्रूट फ्लाई ट्रैप के उपयोग, मशरूम उत्पादन, ड्रैगन फ्रूट की खेती सहित कई आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। किसान दीदियों ...